save girl child banner

Save Girl Childs

जब हम एक लड़की को मारते हैं तो हम उसे ही नहीं उससे जुङे हर रिश्ते को भी ख़त्म कर देते हैं अगर अगली पीढ़ी को बचाना चाहते हैं तो बेटियों को बचाना बहुत आवश्यक है हर साल कन्या भ्रूण हत्या में इज़ाफ़ा और लड़कों कि अपेक्षा लड़कियों के अनुपात में कमी को देखते हुए Blessing Foundation ने इस सन्दर्भ में योगदान देने के लिए और समाज को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जिसमें कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और लड़कियों को समाज में समान अधिकार के लिए जागरूक किया जिसमें लोगों को समझाया गया कि कन्या भ्रूण हत्या या लिंग परिक्षण कराना जुर्म है लड़कियों को भी ज़िंदा रहने और पढ़ने लिखने का पूरा हक़ है हमारे समाज को लड़के और लड़की दोनों की ही जरूरत है। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है। अगर लड़कियां नहीं होंगी तो समाज सही से कार्य नहीं कर सकेगा। लड़की जननी भी होती है अगर वो नहीं तो बच्चे भी नही होंगे और आने वाली पीढ़ी भी नहीं होगी। इसलिए हम सबको मिलकर लड़कियों को बचाना होगा ।जब तक हम खुद जागरूक नहीं होंगे तब तक कन्या भ्रूण हत्या होती रहेगी|
beti bachao beti padhao logo